Breaking News

बिहार के 8 जिलों में अचानक गिरा तापमान, बच्चों को लेकर रहें सावधान; अलर्ट जारी

पटना: बिहार के 8 जिलों में अचानक तापमान गिरने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। खासकर न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है। ऐसी स्थिति में मौसम विभाग की तरफ से लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। वहीं इस मौसम में बच्चों का खासा ध्यान रखने के लिए कहा गया है। तापमान के अप-डाउन होने से बच्चे तेजी से बीमार हो रहे हैं।

नवादा में ठंड का दौर शुरू हो चुका है। मौसम तेजी से बदल रहा है। हालांकि जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी अंतर दिखा है। जिले का अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा है, तो न्यूनतम तापमान महज 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 15-16 डिग्री के अंतर होने से नागरिकों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। लोग ठंड से पीड़ित हो रहे है। दिन में गर्मी का एहसास होता है, तो शाम ढलते ही ठंड बढ़ने लगती है। सुबह में कुहासा भी पड़ने लगा है। लोग ठंड के प्रभाव में आकर बीमार पड़ रहे हैं। चिकित्सकों ने बूढ़े-बुजुर्गों और युवाओं को ठंड से बचाव की सलाह दी है। मार्निंग वाक के दौरान एहतियात बरतने को कहा गया है।

मौसम के बदले मिजाज के बाद छाए घने कोहरे और धुंध सेअचानक ठंड बढ़ गई है। इस ठंड में छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।इस मौसम में लोगों की थोड़ी सी लापरवाही बच्चों को बीमार कर सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.