नई दिल्ली। राम भक्त हनुमान जी को मंगलवार का दिन अति प्रिय है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि त्रेता युग में मंगलवार के दिन भगवान राम की भेंट अपने परम भक्त हनुमान जी से हुई थी। अतः मंगलवार के दिन भगवान श्रीराम और हनुमान जी की पूजा की जाती है। इसके साथ ही मंगलवार का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मत है कि हनुमान जी की पूजा करने से करियर और कारोबार को नया आयाम मिलता है। साथ ही सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है। इसके लिए साधक श्रद्धा भाव से मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करते हैं। अगर आप भी हनुमान जी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन विधि विधान से हनुमान जी की पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद राशि अनुसार दान (Mangalwar Ka Daan) करें।

राशि अनुसार दान (Mangalwar Ka Daan)
- मेष राशि के जातक मंगलवार के दिन दिन गेहूं का दान करें। इस उपाय को करने से करियर में सफलता मिलती है।
- वृषभ राशि के जातक मंगलवार के दिन दूध का दान करें। इस उपाय को करने से सुखों में वृद्धि होती है।
- मिथुन राशि के जातक मंगलवार के दिन हरी सब्जियों का दान करें। इस उपाय को करने से कारोबार में बढ़ोतरी होती है।
- कर्क राशि के जातक मंगलवार को चावल और चीनी का दान करें। इस उपाय को करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
- सिंह राशि के जातक मूंगफली मसूर दाल और शहद का दान करें। ऐसा करने से करियर को नया आयाम मिलेगा।
- कन्या राशि के जातक मंगलवार के दिन हरे रंग के वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से बुध देव की कृपा बरसती है।
- तुला राशि के जातक मंगलवार के दिन माखन और मिश्री का दान करें। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होगा।
- वृश्चिक राशि के जातक हनुमान जी की कृपा पाने के लिए लाल रंग के वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से मंगल देव प्रसन्न होते हैं।
- धनु राशि के जातक मंगलवार के दिन पीले रंग के वस्त्र का दान करें। कुंडली में गुरु मजबूत होगा।
- मकर राशि के जातक शिवजी को प्रसन्न करने के लिए चमड़े के जूते-चप्पल का दान करें। शनिदेव की कृपा बरसेगी।
- कुंभ राशि के जातक मंगलवार के दिन काले तिल और नीले रंग के वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से शनि की बाधा दूर होगी।
- मीन राशि के जातक चने की दाल, बेसन और पीले रंग के कपड़े का दान करें। इस उपाय से पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।






Leave a Reply