मुंबई. बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. इसी क्रम में एक बार फिर आज यानी शुक्रवार की सुबह सलमान को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल पुलिस के नंबर पर आई है. इसके बाद, वर्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. बीते एक महीने में सलमान को जान से मारने के लिए यह चौथा कॉल आया है. बता दें, 20 घंटे पहले शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी भरा कॉल आया है.
शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाला कॉल छत्तीसगढ़ के रायपुर से आया था.








Leave a Reply