Breaking News

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व छठ संपन्न, सुबह में घाटों पर उमड़े लोग

दीपक कुमार। गायघाट

लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पण किया । इस दौरान छठ व्रतियों का 36 घंटा का निर्जला उपवास शुक्रवार को सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य अर्पण कर संपन्न हो गया। इस दौरान गायघाट के विभिन्न छठ घाट पर श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने छठ घाटों पर पुलिस बल के जवान तैनाती की थी।श्रद्धालुओं ने अपने माथा में दौरा उठाकर नंगे पाव पैदल चलकर छठ घाट पहुंचे। वही समाजसेवियों द्वारा छठ घाटों में छठ के गीत बजाएं गए तथा वही महिलाओं ने छठ के गीत गाते हुए छठ घाट पहुंचे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.