Breaking News

कटिहार में छठ महापर्व पर टला बड़ा हा’दसा, घाट के पास आतिशबाजी से लगी आग

कटिहार: कटिहार में छठ के दौरान हादसा टल गया. शुक्रवार की सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लोग घाट पर पहुंचे, जहां आतिशबाजी से जलावन के बड़े ढेर में आग लग गई. इस वजह से सड़क किनारे पार्क किए गए वाहन भी आग की चपेट में आने लगे. आनन-फानन में मौके पर फायर बिग्रेड और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया.

दरअसल, पूरा मामला जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 रामपुर ग्वालटोली का है. जहां छठ घाट के पास कुछ बच्चे आतिशबाजी कर रहे थे. इसी दौरान पटाखे की चिंगारी पास के जलावन के ढेर में चली गई. देखते ही देखते कुछ मिनटों में यह जलावन का ढेर धूं-धूंकर जल उठा. आग की लपटे काफी बड़े भूभाग में फैलने लगी.

आग की लपटें दूसरे इलाकों तक फैलने लगी. जिसे देख आसपास के लोग आग बुझाने दौड़ पड़े. उधर मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड की टीम और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. स्थानीय ग्रामीण गोपाल यादव ने बताया कि आग जब तक फैलती उस पर काबू पा लिया गया. इस आग की लपटों से पार्किंग में लगे वाहनों को जलने से बचाया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.