Breaking News

बिहार में पोस्टर पॉलिटिक्स, लिखा- जुड़े के बा, जीते के बा… तेजस्वी को बताया नियुक्ति मैन

पटना: देश के दो राज्यों में चुनाव है. इस चुनावी माहौल में एक नारा खूब चल रहा है, जिसे भारतीय जनता पार्टी ने दिया है. भाजपा ने नारा दिया है, ‘बंटोगे तो कटोग.’ वहीं बीजेपी इस नारे के जवाब में अलग-अलग पार्टियां भी अपना नारा दे रही हैं.

इस बीच बिहार के राष्ट्रीय जनता दल के दफ्तर के बाहर एक पोस्टर लगा हुआ मिला है, जिसपर लिखा है, ‘जुड़े के बा, जीते के बा.’ साथ ही पोस्टर पर तेजस्वी यादव को बिहार का अगला सीएम बनाने की बात कही गई है. यह पोस्टर राजद दफ्तर के गेट नंबर 2 के पास लगा हुआ है. पोस्टर में लिखा गया है,  ‘2025 में नियुक्ति मैन तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनावे के बा.’ बताया जा रहा है कि यह पोस्टर युवा आरजेडी प्रदेश महासचिव ने लगवाया 

बता दें कि इससे पहले हाल ही में बिहार में तेजस्वी यादव के खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे, जिसमें टोंटी चोरी की बात कही गई थी. पटना की सड़कों पर कई सारे पोस्टर लगे हुए थे. पोस्टर में लिखा हुआ था, ‘तेजस्वी यादव टोंटी चोर हैं.’ इसके अलावा इस पोस्टर में तेजस्वी यादव के साथ-साथ लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा गया था. पोस्टर में लालू यादव को चारा चोर बताया गया था. हालांकि ये पोस्टर किसने लगवाए इसका पता नहीं चला था

उस पोस्टर में तेजस्वी और लालू प्रसाद यादव की तस्वीर बनी हुई थी. तेजस्वी यादव के हाथों में नल था. वहीं लालू यादव को चारा खाते हुए दिखाया गया था. इस पोस्टर में लालू की तस्वीर के सामने चारा चोर तो तेजस्वी के कार्टून के सामने टोंटी चोर लिखा गया था.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.