Breaking News

पंचतत्व में विलीन हुईं बिहार कोकिला शारदा सिन्हा, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

पटना: देश के सर्वोच्च सम्मानों पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित बिहार कोकिला स्व. शारदा सिन्हा का पटना में आज सुबह गुलाबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो गया है। शारदा जी दुनिया को अलविदा कहकर अब पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। उनके बेटे अंशुमन ने उन्हें मुखाग्नि दी है। उनकी अंतिम यात्रा में उन्हें नम आंखों से विदाई देने के लिए उनके परिजन, रिश्तेदार, कई मशहूर संगीतकार और कई दिग्गज नेता शामिल हुए, वहीं स्वर कोकिला के अंतिम संस्कार में हजारों की भीड़ देखने को मिली।

बिहार कोकिला के नाम से मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर बुधवार को पटना पहुंचा था। इसके बाद पटना स्थित उनके आवास पर बिहार CM समेत कई नेताओं, कई मशहूर हस्तियों और हजारों लोगों ने उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गुलाबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, इस दौरान उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए हजारों का संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा।

गौरतलब है, ‘बिहार कोकिला’ के नाम से मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में मंगलवार रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। उनके निधन से संगीत इंडस्ट्री एवं फिल्म इंडस्ट्री, राजनीतिक गलियारे समेत पूरे बिहार और देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। फिलहाल अब उनके गाए गीत ही अब उनकी याद दिलाया करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.