Breaking News

गायघाट : आस्था के घाट सज- धज कर हुए तैयार

दीपक कुमार।

व्रतियों के स्वागत में आस्था व विश्वास का छठ घाट सज-धज कर तैयार हो गया है। बुधवार को खरना के बाद गुरूवार को आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य होगा। जिले के विभिन्न प्रखंडों में छठ घाटों पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने की तैयारी की गई है। दोनों दिनों के अर्घ्यदान को ले पूजा समितियों ने विभिन्न प्रकार की तैयारी की है। जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के छठ घाटों को सफाई करने के उपरांत आकर्षक रूप से सजाया गया है। जहां व्रतियों द्वारा अर्घ्य दिया जाएगा। महापर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह का माहौल है। कई छठ घाटों पर जगह-जगह वस्त्र बदलने को लेकर पंडाल बनाए गए हैं। सुरक्षा को लेकर बेनीबाद थाना प्रभारी अभिषेक कुमार और गायघाट थाना प्रभारी उमाकांत सिंह ने निरीक्षण किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.