दीपक कुमार। गायघाट
छठ पूजा के अवसर पर मुस्कान फर्नीचर गायघाट भरत नगर में दर्जनो व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया। संचालक रामबाबू राय की ओर से व्रतियों को सामग्री प्रदान की। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से. मदद की अपील किया।
छठ पूजा के अवसर पर व्रतियों के बीच छठ पूजा सामग्री सूप, नारियल, फल, अगरबत्ती आदि का वितरण किया गया। समाजसेवी सह फर्नीचर संचालक रामबाबू राय ने व्रतियों को पूजन सामग्री दी। मौके पर कहा कि पिछले कई वर्षों से पूजन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। समाज के सक्षम लोगों को यह प्रयास करना चाहिए कि जरूरतमंद परिवारजनों को छठ सामग्री का वितरण कर उन्हें सहयोग करें। कहा कि कुछ ऐसे परिवार जो लोक आस्था का महापर्व छठ की पूजा करना चाहते हैं और छठ के प्रति असीम श्रद्धा रखते हैं, परंतु आर्थिक दुर्बलता के कारण पूजा से वंचित रह जाते हैं और मन मसोसकर रह जाते हैं, वैसे करीब दर्जनों छठ व्रतियों के बीच सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर परदुमन यादव, मुकेश यादव, राकेश कुमार , युवा नेता रूपेश कुमार उर्फ मुन्ना, अमरनाथ नाथ आदि मौजूद थे।













Leave a Reply