Breaking News

विधायक ने छठ व्रतियों में बांटी पूजन सामग्री

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट प्रखंड के केवटसा पंचायत अंतर्गत मिश्रौली ग्राम में शिव गंगा क्रेन सर्विस परिवार की ओर से आयोजित लोक आस्था का महापर्व “छठ” पर्व के पावन अवसर पर 100 (एक सौ) से अधिक छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं पूजन सामग्री का वितरण माननीय गायघाट विधायक निरंजन राय जी के हाथों किया गया। इस अवसर पर क्रेन सर्विस परिवार की ओर से गंगा प्रसाद यादव,नवीन कुमार,प्रवीण कुमार,पप्पू कुमार,राजद प्रखंड अध्यक्ष पांचू महासेठ,जिला राजद प्रवक्ता अरविंद राय,जिला महासचिव सुनील कुमार राय,पूर्व प्रमुख सह प्रवक्ता शिव शंकर राय,प्रधान महासचिव राहुल यादव,मुखिया दिनेश राय,तिमूल डेयरी के पूर्व अध्यक्ष नागेश्वर राय,राजद नेता हीरा यादव,प्रखंड उपाध्यक्ष सह पंसस दिनेश राय जी,सुभाष यादव,पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रधान महासचिव धर्मेंद्र यादव डॉ० सुरेंद्र राय, छात्र अध्यक्ष चंदन कुमार,धर्मेंद्र यादव आदि सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.