Breaking News

पंचायत समिति सदस्य ने छठ पूजा पर दर्जनों व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण

दीपक कुमार।

गायघाट |लोक आस्था का महापर्व पर पंचायत समिति सदस्य सरमुखी देवी ने छठ व्रतियों के बीच पूजन समागृह वितरण कर लोगों को महापर्व की महत्ता पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। गायघाट प्रखंड के बलौर पंचायत स्थित भग्मतपुर गांव में सरमुखि देवी बताती है कि महापर्व सामाजिक समरसता, स्वच्छता, शुचिता एवं प्रकृति के प्रति सम्मान का भाव रहता है। यह त्योहार सूर्य के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। मान्यता यह भी है कि सूर्य की ऊर्जा बीमारियों को ठीक करने , समृद्धि सुनिश्चित करने एवं कल्याण प्रदान करने में मदद करती है। वही निर्णय कुमार ने बताया कि छठ पूजा बिहार के लोक आस्था का त्यौहार है। हम लोग प्रत्येक वर्ष इस तरह का कार्य करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। मौके पर राजवर्धन कुमार उर्फ गुड्डू, जयकांत राय, लालबाबू राय, धर्मेंद्र यादव, मनोज यादव, रणवीर कुमार, आलोक प्रकाश, मुकेश कुमार इत्यादि शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.