दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट प्रखंड अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों पर माननीय विधायक निरंजन राय जी ने अपर समाहर्ता जिला आपदा प्रबंधन विभाग,अंचलाधिकारी गायघाट,थाना प्रभारी बेनीबाद के साथ घूमकर निरीक्षण किया तथा सुरक्षा से संबंधित विभाग द्वारा की गई तैयारीयों का जायजा लिया। इस मौके पर साथ में प्रखंड राजद अध्यक्ष पांचू महासेठ,जिला राजद प्रवक्ता अरविंद राय,जिला महासचिव सुनील कुमार राय, पूर्व प्रमुख सह प्रखंड प्रवक्ता शिवशंकर राय,प्रधान महासचिव राहुल यादव,प्रखंड उपाध्यक्ष सह पंसस दिनेश राय,पंचायती राज प्रधान महासचिव धर्मेंद्र यादव,डॉ० सुरेंद्र राय, प्रखंड छात्र अध्यक्ष चंदन कुमार,राजद नेता हीरा यादव आदि लोग शामिल थे।













Leave a Reply