पटना: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिली धमकी के बाद पप्पू यादव केंद्र से जेड प्लस सुरक्षा की मांग कर चुके हैं. इस बीच सांसद पप्पू यादव ने फेसबुक लाइव आकर बड़ा बयान दिया है. बिना नाम लिए कैसरगंज से बीजेपी के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह पर भी हमला बोला.

पप्पू यादव ने कहा कि जो लोग मेरी आलोचना करते हैं कि पप्पू यादव डर गया तो मरवा दो न, कौन रोक रहा है? लेकिन हिंदुस्तान से सच गायब हो जाएगा. मैं डर के कारण कुछ नहीं करूंगा ऐसी बात नहीं है, डर से जीने की आदत मुझे नहीं है.

पप्पू यादव ने आगे कहा कि मैंने लॉरेंस बिश्नोई के आदमी को भी कहा कि तुम्हें किसे मारना है किसे क्या करना है यह तुम्हारा दायित्व है. मैं नहीं जानता कि मुझे धमकी देने के लिए अमन साहू हो या मयंक हो इनको किसने कितने पैसे दिए. आप किसको मारना चाहते हैं, सलमान खान को या किसी और को, मुझे क्या लेना देना? मेरी व्यक्तिगत दुश्मनी किसी से नहीं है

पप्पू यादव ने कुछ नेताओं को नाम लिए बिना कहा कि हम लोगों की मदद करते हैं तो उसमें बीजेपी समर्थक होते हैं, आरजेडी समर्थक होते हैं, पप्पू समर्थक होते हैं, कांग्रेस समर्थक होते हैं, उस समय मैं यह नहीं देखता हूं, इंसान के नाते मदद करता हूं. आपको लगता है कि मैं डर गया हूं तो आप उसी में खुश रहिए, मैं डर गया हूं.









Comment here