मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पास नारायणपुर अनंत रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक मालगाड़ी के चार खाली टैंक डिब्बे पटरी से उतर गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार यह घटना बृहस्पतिवार अपराह्न करीब 3 बजकर 45 मिनट पर शंटिंग के दौरान हुई, जब उक्त मालगाड़ी के चार खाली टैंक डिब्बे पटरी से उतर गए. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.
पूर्व मध्य रेलवे (ECR) जोन के सोनपुर रेल मंडल के प्रबंधक (DRM) विवेक भूषण सूद अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य की निगरानी की. घटनास्थल पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के निरीक्षक ने कहा कि मरम्मत का काम जारी है. घटना के कारण…अप लाइन पर कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है. डाउन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य है.









स्थानीय रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर रेलवे स्टेशनों पर कुछ ट्रेनें कुछ समय के लिए रोकी गईं. बार-बार प्रयास करने के बावजूद ईसीआर जोन के कोई अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस घटना पर टिप्पणी के लिए तत्काल उपलब्ध नहीं हो सके हैं.


Comment here