Breaking News

तीन दिवसीय इंडियन इंटरनेशन फिल्म 2024 का हुआ समापन, बिहार ने पहली बार लिया हिस्सा

पटना। मुंबई में चल रहे इंडियन इंटरनेशन फिल्म ट्रेड कॉनक्लेव 2024 का समापन हुआ। आईआईएफटीसी कॉन्क्लेव भारत में निर्विवाद रूप से नंबर 1 फिल्म लोकेशन शो है, जहां विश्व के अलग-अलग देशों और देश के अलग अलग राज्यों के फिल्म निर्माता, निर्देशक, सरकारी संस्थाएँ फिल्म विकास निगम इत्यादि हिस्सा लेते हैं।
बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति के आने के बाद यह पहली बार था जब बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम ने इसमें भाग लिया। निगम के स्टॉल के माध्यम से यहाँ आने वाले प्रमुख निर्माताओं, निर्देशकों, निर्माताओं के संगठनों के प्रतिनिधियों और प्रोडक्शन हाउस को फिल्म प्रोत्साहन नीति की बारीकियों के बारे में बताया गया एवं संबंधित नीति और गाइडलाइन वितरित किया गया। कॉनक्लेव में बिहार फिल्म विकास एवं वित्त निगम के प्रबंध निदेशक सह सचिव, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार श्री दयानिधान पांडे, बिहार फिल्म विकास एवं वित्त निगम के महाप्रबंधक श्री राहुल कुमार के द्वारा सिनमैटिक एक्सलेंस के लिए आईआईएफटीसी टुरिज़म इम्पैक्ट अवॉर्ड दिया गया। यह विभिन्न भाषाओं की 13 फिल्मों और 2 निर्देशकों को दिया गया। इस अवसर पर हिन्दी सिनेमा में शो मैन के नाम से प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक श्री सुभाष घई, मद्रास कैफे, सरदार उधम सिंह, जैसी फिल्मों के निर्देशक शूजित सरकार सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेp।
आईआईएफटीसी 2024 के दौरान “मेक इन इंडिया” विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसका मॉडरेशन प्रसिद्ध हिंदी फिल्म निर्माता और निर्देशक श्री अनुभव सिन्हा ने किया। इस दौरान बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के महाप्रबंधक श्री राहुल कुमार के साथ ही गुजरात, महाराष्ट्र और नई दिल्ली फिल्म निगम के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। परिचर्चा के अंत में श्री राहुल कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बिहार बाईस्कोप नामक कॉफी टेबल बुक भेंट की। 3 दिनों तक चले इस कान्क्लैव मे बिहार का स्टाल निर्माता और निर्देशकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। निर्माता और निर्देशकों ने बिहार फिल्म नीति की सराहना करते हुए कहा कि यही सरकार सहयोग प्रदान करें तो उन्हें बिहार में फिल्म की शूटिंग करने में खुशी होगी।
कार्यक्रम के अंतिम दिन बिहार के निर्माता फरहान खान और पिछले बार आस्कर में नामित हुई फिल्म चंपारण मटन की नायिका फलक खान ने भी बिहार के स्टाल का विजिट किया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.