Breaking News

क्रिकेटर ईशान किशन के पिता आज JDU में होंगे शामिल… जानिए कौन हैं प्रणव पांडे

पटना: क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पांडे आज बिहार की सत्तारूढ़ जदयू (JDU) में शामिल होने जा रहा हैं। जानकारी के मुताबिक, रविवार को नवादा में अपने समर्थकों के साथ वे नीतीश कुमार की पार्टी का दामन थामेंगे।

जदयू प्रदेश कार्यालय में आज मिलन समारोह रखा गया है। इसी मौके पर प्रणव कुमार पांडे उर्फ चुन्नू अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचेंगे और पार्टी की सदस्यता लेंगे। बता दें, बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पांडे पेशे से बिल्डर हैं। वे परिवार के साथ पटना में रहते हैं। पटना में उनका मेडिकल स्टोर भी है। वे भूमिहार ब्राह्मण परिवार के ताल्लुक रखते हैं। ईशान के दादा रामउग्रह सिंह है, जो गोरडीहा में रहकर खेती करते हैं।

बिहार में अभी सियासी पारा चढ़ा हुआ है, क्योंकि आगामी 13 नवंबर को विधानसभा की चार सीटों पर मतदान होना है। बिहार में इसे सत्ता का सेमीफाइनल बताया जा रहा है, क्योंकि अगले साल ही विधानसभा चुनाव होने हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.