Breaking News

नीट पेपर लीक के मुख्य सरगना संजीव मुखिया के घर छापेमारी, EOU की टीम ने जब्त किए दस्तावेज

नालंदा: नालंदा के नगरनौसा प्रखंड के शाहपुर बलवापर गांव निवासी संजीव मुखिया के घर EOU के अधिकारी रेड कर रहे है. अधिकारी परिवार वालों से पूछताछ के बाद संपत्ति का जायजा लेकर, कई कागजातों को खंगाल रहे हैं. छापेमारी टीम में विभाग के 9 विशेष अधिकारी कई साक्ष्य उपलब्ध कर रहे हैं.

करीब 6 महीने बीत जाने के बाद भी वह पुलिस की हत्थे नहीं चढ़ा है. मामले में गिरफ्तार हुए आरोपियों की माने तो 40 लाख रुपए लेकर प्रश्न पत्र का उत्तर पटना के एक निजी स्कूलों में छात्रों को याद कराया गया था. संजीव मुखिया नूरसराय हॉर्टिकल्चर कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत है. वहां से छुट्टी का आवेदन देकर फरार हो गया था.

अधिकारी कॉलेज पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा कर रहे हैं. संजीव मुखिया कई साल से प्रश्न पत्र लीक कर रहा था. 2016 में सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में पहली बार इसका नाम सामने आया था. बीपीएससी शिक्षक बहाली पेपर लीक मामले में जेल की हवा मुखिया खा चुका है. मुखिया का पुत्र डॉ. शिव कुमार प्रश्न पत्र लीक मामले में वर्तमान में जेल में बंद है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.