Breaking News

पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म के माध्यम से फ़ाइलेरिया पर जागरूक होंगे समुदाय

मुजफ्फरपुर। 22 अक्टूबर
बोचहां प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म बनाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमन कुमार ने कहा कि प्रखंड के पटियासा में पहले से पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म के माध्यम से समुदाय में फ़ाइलेरिया के बारे में जागरूकता व प्रचार प्रसार की जा रही है। डॉ रमन ने कहा कि आशा के प्रयास से 40 प्रतिशत लोग एमडीए के दौरान दवाओं का सेवन करते हैं। ऐसे में पंचायत स्तर पर अन्य स्टेक होल्डर का प्रयास इसमें निसंदेह इजाफा करेगा। पटियासा के सीएचओ रंजन जायसवाल ने बताया कि वे अपने एचडब्ल्यूसी पर सभी स्टेक होल्डर के साथ तीन बार मीटिंग कर लिया है। इस पर एमओआईसी ने कहा कि पीएसपी एक अच्छी पहल है। इसमें सभी एक मंच पर आकर फाइलेरिया के बारे में जागरूक करेगें। बोचहां के जिन पांच एचडब्ल्यूसी पर पीएसपी का गठन होगा उनमें हमीदपुर, बासौली, मझौली, मझौलिया, सरफुद्दीन शामिल है। बैठक में एमओआईसी डॉ रमन कुमार, बीएचएम आशीष मिश्रा, बीएचआई संजय रंजन, पिरामल से सृष्टि वर्मा के अलावे सीएचओ रंजन जयसवाल, पूजा रानी, सत्यम कुमार, दिव्या कुमारी, एएनएम समिता कुमारी, मीना कुमारी, नीलम कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.