Breaking News

बिहार में 4 नेताओं की सुरक्षा बढ़ी, नंद किशोर यादव और नीरज कुमार सिंह को Y+ सिक्योरिटी

पटना: बिहार में चार नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है. बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से इस संबंध में पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) को पत्र लिखा गया है. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, नीरज कुमार सिंह, सांसद प्रदीप कुमार सिंह और जेडीयू एमएलसी संजय कुमार सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई है

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. साथ ही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री नीरज कुमार सिंह को Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. इसके अलावा अररिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रदीप कुमार सिंह को Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है. वहीं बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय कुमार सिंह को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. 

बता दें कि अभी कुछ महीने पहले ही कई सांसद और मंत्री की सुरक्षा बिहार में बढ़ाई गई थी. सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और नवादा सांसद विवेक ठाकुर को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी. मंत्री लेसी सिंह को जेड सुरक्षा दी गई थी. इसके साथ ही लेसी सिंह प्रदेश की ऐसी पहली मंत्री हो गई जिन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. बिहार सरकार की सुरक्षा समिति समन्वय की बैठक में यह फैसला लिया गया था.

इनके अलावा जेडीयू के कार्यकारीय अध्यक्ष संजय कुमार झा को भी जेड सुरक्षा दी गई है. इनके अलावा उधर ‘हम’ के विधायक अनिल कुमार को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. बीजेपी विधायक तारकिशोर प्रसाद, राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत कई अन्य नेताओं को भी वीआईपी सुरक्षा मिली हुई है. नीतीश सरकार में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को जेड प्लस की सुरक्षा दी गई है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.