Breaking News

झारखंड में NDA की सरकार बनने जा रही’, चिराग पासवान का बड़ा दावा

पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि झारखंड में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. इसके पीछे वजह बताते हुए कहा कि जिस तरीके से आज की तारीख में पीएम के नेतृत्व में हरियाणा जैसे राज्य में जहां लोग एकतरफा मान रहे थे कि विपक्ष की सरकार बनेगी वहां प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी ने सरकार बनाई है. यह पीएम के प्रति लोगों का विश्वास है.

उन्होंने बिहार उपचुनाव में भी सभी चार सीटों पर दावा किया कि एनडीए का कब्जा होगा. चिराग पासवान गया के एपी कॉलोनी स्थित पार्टी के कार्यकर्ता कमलेश शर्मा के घर पहुंचे थे. उनके पुत्र के निधन पर श्रद्धांजलि दी.

चिराग ने कहा कि झारखंड में एलजेपी रामविलास पार्टी चतरा सीट से चुनाव लड़ने जा रही है. इसकी घोषणा हो गई है और एनडीए गठबंधन के तहत झारखंड में चुनाव लड़ने का फैसला हुआ है. 24 को एलजेपी रामविलास पार्टी के प्रत्याशी अपना नामांकन भरेंगे. उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि चतरा सीट के साथ एलजेपी रामविलास पार्टी की शुरुआत झारखंड में भी होगी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.