Breaking News

गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय समेत इन नेताओं को BJP ने बनाया स्टार प्रचारक, देखें लिस्ट

पटना: बिहार में 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी की ओर से जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को भी जगह दी गई है. इसके अलावा, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सतीश चंद्र दुबे और डॉ. राज भूषण निषाद जैसे चेहरे भी अपनी चुनावी रणनीतियों के साथ जनता के बीच जाएंगे. सभी स्टार प्रचारक बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे.

स्टार प्रचारकों की सूची में विनोद तावड़े, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, भीखूभाई दलसानिया, दीपक प्रकाश, राधा मोहन सिंह, संजय जायसवाल, गोपाल नारायण सिंह, मंगल पांडे, ऋतुराज सिन्हा, राजीव प्रताप रूडी, रवि शंकर प्रसाद, अश्विनी कुमार चौबे, डॉ. प्रेम कुमार, राज कुमार सिंह, सैयद शाहनवाज़ हुसैन, अमरेंद्र प्रताप सिंह, नितिन नबीन, तारकिशोर प्रसाद, रेनू देवी, नीरज कुमार बब्लू, संतोष सिंह, हरि साहनी, जनक चमार, केदार प्रसाद गुप्ता, नीतीश मिश्रा, विवेक ठाकुर, सुशील सिंह, डॉ. धर्मशीला गुप्ता, भीम सिंह, अनिल शर्मा, मिथिलेश तिवारी, शिवेश राम, राजेश वर्मा का भी नाम शामिल है.

बता दें कि बिहार विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं. बीजेपी ने चार में से दो सीट तरारी और रामगढ़ सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. इसके अलावा, इमामगंज में जीतन राम मांझी की पार्टी हम की दीपा मांझी और बेलागंज में जेडीयू उम्मीदवार मनोरमा देवी को बीजेपी ने अपना समर्थन दिया है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.