Breaking News

गायघाट विधायक ने पांच ग्रामीण सड़क का किया शिलान्यास

दीपक कुमार। गायघाट

विधायक निरंजन राय ने बंदरा प्रखंड के तेपरी पंचायत मे ग्रामीण कार्य विभाग का मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत लगभग चौड़ासी लाख राशि का दो योजना तेपरी हनुमान चौक से गटोली एवं तेपरी सैदपुर मेन रोड से पाण्डे टोला एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना विधायक निधि से लगभग छब्बीस लाख की राशि तीन योजना सखौरा चौक से खड़गपुर हरिनंदन सहनी के घर तक, बंदरा पंचायत मे प्रदीप राम के घर से बरकुलर दुध सेंटर तक एवं बंदरा पंचायत के पिपरपतिया टोला आफताब आलम के घर से मो० खिजिर हयात के घर तक के योजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र सहनी, तेपरी पंचायत के मुखिया हरिश्चंद्र राम , राजद के जिला महासचिव विनय कुमार यादव , डा० शत्रुधन राय , पूर्व मुखिया राजेन्द्र सहनी , पूर्व मुखिया रामराजी पंडित , पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि संजेश चौधरी, जिला महासचिव उमेश कुशवाहा , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष गाजी शहनवाज , पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला महासचिव मो० सज्जाद , प्रधान महासचिव रामेश्वर कुशवाहा , सुरज राय , मो० जाहिद , युवा नेता बबलू कुमार , मीडिया प्रभारी प्रशांत पाठक, इन्द्रेश यादव , सचिन्द्र महतो समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.