नीतीश सरकार के अधिकारियों-कर्मचारियों को अक्टूबर का वेतन इस महीने की 25 तारीख से मिलना शुरू हो जाएगा। वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिया है।
उन्होंने सभी विभागीय प्रधानों को पत्र लिख कर कहा है कि वे 25 अक्टूबर से वेतन भुगतान शुरू कर दें। सरकार ने यह निर्णय दिवाली एवं छठ पर्व को ध्यान में रख कर किया है।


इसके साथ ही, जिन सरकारी कर्मचारियों का सेवा निवृत्ति अथवा सेवांत इसी माह में हो रहा है (अराजपत्रित एवं राजपत्रित), उनके लिए भी अक्टूबर माह के अंतिम कार्य दिवस तक (माह का वेतन हड़का) वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। यह निर्णय बिहार कोषागार संहिता, 2011 के नियम 141 के तहत लिया गया है।
सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें, ताकि कर्मचारियों को समय पर उनके वेतन का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर राज्य के कर्मचारियों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और पर्वों के प्रति सम्मान का परिचायक है, ताकि सभी कर्मचारी अपने परिवारों के साथ खुशहाली से त्योहार मना सकें।
दिसंबर में प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद जाएंगे 13 आईपीएस अधिकारी

बिहार कैडर के 13 आइपीएस अधिकारी प्रशिक्षण के लिए दिसंबर माह में हैदराबाद जाएंगे। सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में दो से 27 दिसंबर तक मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया है। इस बाबत गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने पत्र जारी कर दिया है।
विभागीय जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीआइडी के एसपी रविरंजन कुमार, गृह रक्षा वाहिनी के समादेष्टा इनामुलहक मेंगनू, बीसैप-छह, मुजफ्फरपुर के समादेष्टा रमाशंकर राय, एआइजी कल्याण विशाल शर्मा, बीसैप-10 के समादेष्टा उपेन्द्र नाथ वर्मा, एआइजी रेल गौरव मंगला राय शामिल होंगे।









Leave a Reply