Breaking News

गायघाट।पट खुलते ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओ की उमड़ी भीड़

दीपक कुमार। गायघाट

प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र को लेकर गायघाट, केवटसा, महेशवाड़ा, तेजौल, बलौर, शबास, रामनगर, भूसरा में मां दुर्गा का पट खुलते ही खोइछा भरने महिलाओ की भीड़ पूजा पंडालों में उमड़ पड़ी सुबह से ही दुर्गा मंदिरों में महिला कतारबद्ध होकर माता का खोईछा भर माता से सुख समृद्धि की कामना की वही भीड़भाड़ को लेकर पूजा पंडालों में महिला पुलिस कर्मी की भी जगह जगह तैनाती की गई थी। बेनीबाद थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार जगह जगह पूजा पंडालों में भ्रमण कर विधि ववस्था का जायजा लेते रहे। वही पूजा मंडालो में जय माता दी के जयघोष से इलाका गुंजामय बना रहा। गायघाट थानेदार उमाकांत सिंह ने बताया की पूजा पंडालों में उचक्को पर ध्यान रखने के लिए सादे लिबास में पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है। मेले के दौरान खास कर ट्रिपल बाइक सवार और लफंगों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.