Breaking News

बेनीबाद। चाकूबाजी मामले में दिल शेर को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

मुज़फ़्फ़रपुर जिलाअन्तर्गत बेनीबाद थाना क्षेत्र के बठवाड़ा में तीन युवको द्वारा चाकूबाजी मामले में एक युवक को ग्रामीणों ने घटना के चार घंटे के बाद गांव में ही पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।बेनीबाद थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गयी। दरअसल ग्रामीणों ने दिल शेर नामक युवक को उसके घरो में ही पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के बठवाड़ा का है जहाँ के निवासी चंदेश्वर शर्मा अपने दूकान पर थे। तभी तीन बदमाश उनके दूकान पर पंहुचे और दूकान से कुछ सामान लिया। इसके बाद उन्होंने 100 रूपए का नोट दुकानदार को दिया। हालाँकि दुकानदार चंदेश्वर शर्मा ने बदमाशों को कहा कि उनके पास खुला नहीं है। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और बदमाशों ने दुकानदार चंदेश्वर शर्मा पर चाकू से वार कर दिया। जिसमें दुकानदार चंदेश्वर शर्मा बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

चाकूबाजी की घटना होने के बाद आनन फानन में घायल दुकानदार चंदेश्वर शर्मा को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में बेनीबाद थानेदार अभिषेक कुमार ने बताया कि तीन बदमाशों के द्वारा एक दुकानदार को चाकू मारने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई है। फिलहाल दुकानदार चंदेश्वर शर्मा खतरे से बाहर है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.