Breaking News

गायघाट पुलिस ने दुर्गा पूजा को लेकर किया फ्लैग मार्च

दीपक कुमार।

दुर्गा पूजा को लेकर स्थानीय गायघाट थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने गायघाट के रामनगर चौक, भूसरा, असिया, जाया, जारंग, बेरूआ, मैठी, महमदपुरा सुरा समेत कई इलाकों में सड़कों पर मार्च कर आमलोगों से शांतिपूर्वक पूजा मनाने के लिए अपील किया। थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा व मेला आयोजन के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। विसर्जन में भी पुलिसकर्मी सक्रिय रहेंगे। वहीं मेला के दौरान आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में पुलिस की प्रतिनियुक्ति रहेगी। इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष नजरे आलम , एएसआई उमाकांत मिश्रा, एलटीएफ प्रभारी श्रीकांत चौरसिया, राजू चौधरी सहित अधिकारी पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.