आज सेंट जेवियर्स स्कूल की गौशाला रोड शाखा में दो दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में 10 से 17 वर्ष के तैराकों ने फ्री स्टाइल, बैकस्ट्रोक, बटरफ्लाई आदि स्पर्धाओं में बढ़चढ़ कर भाग लिया। दो दिनों से चल रहे इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन श्री शरद चंद्रा थे ।
आज की प्रतियोगिता में रिले फाइनल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। रिले फाइनल के आधार पर विद्यालय की तीनों ही शाखाओं को उनके प्रदर्शन के अनुसार चमचमाती हुई ट्रॉफी विद्यालय के चेयरमैन श्री शरद चंद्रा के द्वारा प्रदान की गई।

आज की प्रतियोगिता की समाप्ति पर शाखागत परिणाम इस प्रकार रहे-
- सेंट जेवियर्स जू० / सी० स्कूल – प्रथम स्थान
- सेंट जेवियर इन्टरनेशनल स्कूल – द्वितीय स्थान
- सेंट जेवियर्स किण्डरगार्टेन – तृतीय स्थान
—
तत्पश्चात् विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती आशा किरण सिन्हा ने सभी दर्शकों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
इस मौके पर विद्यालय के सभी ईंचार्ज एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।











Leave a Reply