Breaking News

गायघाट में नये थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने किया पदभार ग्रहण

दीपक कुमार। गायघाट

थाना में शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देशानुसार गायघाट थाने में नए थानाध्यक्ष के रूप में उमाकांत सिंह ने पदभार ग्रहण किया ।प्रशिक्षु सह डीएसपी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी से चार्ज लिया। इस दौरान थाने के सभी पुलिस कर्मियों से जान- पहचान करते हुए थाने का जायजा लिया । इस क्रम में थाना क्षेत्र की जानकारी हासिल कर महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए थाने में पदस्थापित पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों से बैठक कर विचार- विमर्श कर कई दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, शराब तस्करों पर शिकंजा ,शांति व्यवस्था कायम रखना व नागरिकों के बीच पुलिस की बेहतर कार्य कुशलता व छवि प्रस्तुत करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इस मौके पर गायघाट विकास मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य पति सीताराम साह सहित दर्जनो लोगों ने नये थानेदार का स्वागत फूल माला पहनाकर किया।इस दौरान मौके पर एसआई नजरे आलम समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.