Breaking News

गायघाट में बीजेपी ने चलाया सदस्यता अभियान

दीपक कुमार।

भारतीय जनता युवा मोर्चा गायघाट पश्चमी मंडल द्वारा गायघाट के जारंग में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान मंडल अध्यक्ष आदित्य साहिल के नेतृत्व में चलाया गया। कार्यकम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रत्याशी भाजपा नेता अशोक सिंह ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवाओं से देश की सुरक्षा ,समृधि ,और सुशासन के लिए भाजपा का सदस्य बनने का आह्वान किया।और घर घर जाकर सदस्य बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष भारत रत्न यादव ने युवाओं से अधिक से अधिक सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पश्चिमी मंडल पूर्व अध्यक्ष अरविंद अविचल , पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष जयशंकर कुंवर ,जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मुकुल सिंह , जिला युवा मोर्चा मंत्री चंदन यादव,इंजीनियर अशोक कुमार सिंह ,पश्चिमी मंडल युवा मोर्चा महामंत्री रोशन सिंह , पश्चिमी मंडल युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, विशाल सिंह , युवा मोर्चा पश्चिम मंडल कोषाध्यक्ष धीरज कुमार ,रोहनकुमार ,रोशन कुमार ,मुकेश सिंह , जितेंद्र प्रसाद सिंह , उदयकुमार , गौरव कुमार , राजा कुमार एवं युवा मोर्चा के सभी युवा साथी मौके पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.