BIHARBreaking NewsSTATE

आज से स्लम एरिया में ढूंढे जाएंगे कोरोना संदिग्ध, स्क्रीनिंग के लिए सिविल सर्जन ने की टीम तैयार…

कोरोना संदिग्धों की खोज के लिए पटना की सलाम बस्तियों का सर्वेक्षण बुधवार से किया जाएगा. डोर टू डोर स्वास्थ्य सर्वेक्षण करने वाली टीम अब स्लम बस्तियों में लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेगी. इसके लिए सिविल सर्जन डॉ आर के चौधरी द्वारा अलग-अलग टीम गठित कर दी गई है. टीम में आशा के अलावा पटना नगर निगम के सुपरवाइजर और स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया है.

सिविल सर्जन ने बताया कि स्क्रीनिंग से स्लम बस्तियों में संक्रमण की जानकारी मिलेगी. स्लम एरिया में रहने वाले कई लोग आसपास के बड़े मोहल्ले. अपार्टमेंट और कॉलनियों में दाई, नौकर और ड्राइवर का काम करते हैं. इससे उन घरों में भी कोरोना संदिग्धों की जानकारी मिलेगी. शहर के अधिकतर स्लम निगम के बड़े नालों रेलवे लाइन के किनारे अथवा कई कॉलोनियों के बगल के खाली जगहों पर बसी है. स्लम में लाखों की आबादी निवास करती है. इसका सर्वे करने से एक साथ बड़ी आबादी की स्वास्थ्य की जानकारी मिल जाएगी.

बता दें कि पीएमसीएच में मंगलवार 25 नए संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं. इनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी. अस्पताल अधीक्षक डॉ विमल कारक ने बताया कि कोरोना आइसोलेशन वार्ड में मरीजों की संख्या 53 हो गई है. इसमें 14 नए मरीज है. मंगलवार को चार मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.