Breaking NewsJHARKHANDRANCHISTATE

कोरोना को लेकर भारी टेंशन में है लालू यादव, कमरे से बाहर भी नहीं निकल रहे…

रिम्स के पेईंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद यादव की सेहत को लेकर पहले डॉक्टर ही चिंतित रहते थे. लेकिन मंगलवार को डॉक्टरों की जांच रिपोर्ट को लेकर लालू यादव ही परेशान हो रहे हैं. बार बार वह अपने सेवकों से उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों की जांच रिपोर्ट के बारे में पूछते रहे.

दरअसल सोमवार केा मेडिसिन में लगभग तीन सप्ताह से भर्ती एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है. यह मरीज भी लालू प्रसाद का इलाज करने वाले डॉ उमेश प्रसाद की यूनिट में ही भर्ती था. जिसके बाद डॉ उमेश प्रसाद समेत मेडिसिन के सभी सीनियर और जूनियर डॉक्टर क्वारेटाइन में हैं. डॉक्टर समेत 22 लोगों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया है.जांच में यदि डॉक्टर उमेश प्रसाद या उनकी यूनिट के किसी भी डॉक्टर, जो लालू प्रसाद के संपर्क में आए हों, की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो लालू प्रसाद की भी कोरोना जांच कराई जाएगी.

कमरे से बाहर नहीं निकले लालू
लालू प्रसाद का इलाज करने वाले डॉ उमेश प्रसाद ने मंगलवार को फोन पर लालू प्रसाद के सेहत की जानकारी ली. सेवकों से भी उनके बारे में हाल चाल पूछा। हालांकि मंगलवार को लालू प्रसाद एक बार भी अपने कमरे से बाहर नहीं निकले.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.