Breaking NewsDELHINationalSTATE

बड़ी खबर: अगले 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, इन राज्यों में भारी बारिश का हाई अ’लर्ट, पढ़े पूरी खबर…

देशभर के मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से बार-बार बदल रहा है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में पिछले 3 दिनों में झमाझम बारिश हुई है. इस बीच, मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि पवेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिम विक्षोभ के चलते कई राज्यों में फिर बारिश हो सकती है.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अभी आंधी-बारिश का ख’तरा टला नहीं है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक देश के कई राज्‍यों में अगले 24 घंटे यानी 28 और 29 अप्रैल को तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही पूर्वोत्‍तर इलाके में भारी बारिश का अनुमान है.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जबकि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तरी पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, हरियाणा में भी कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं.
इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. वहीं, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.
इससे पहले सोमवार उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है. वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. जबकि बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने पश्चिम विक्षोभ के चलते रविवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान और ऑरेंज अ’लर्ट जारी किया था.

Input: Aajtak

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.