BIHARBreaking NewsKATIHARSTATE

कटिहार जामा मस्जिद की अपील, घर में पढ़े नमाज, सोशल डिस्टेंसिंग का करें पालन…

एक तरफ पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का दहशत कायम है. इसी बीच आज से रमजान का महिना शुरू हो गया है. वायरस की वजह से लोगों से घर में ही तरावी की नमाज अदा करने और इफ्तारी के दौरान सोशल डिस्टेंस का नियम मेंटेन करने की अपील की गयी है.

कटिहार के बाटा चौक स्थित जामा मस्जिद के इमाम ने रोजेदारों से खास अपील करते हुए कहा कि कोरोना के कहर पर सरकारी आदेश को देखते हुए इस बार तरावी का नमाज भी मस्जिद में ना कर घर में ही पढ़े. इस के अलावे घर में सोशल डिस्टेंस के साथ ही इफ्तारी करने की अपील की गयी है.

उन्होंने एक और खास अपील करते हुए कहा कि जो भी लोग बीमार है वह सरकारी अधिकारियों की मदद से समुचित इलाज कराये. इसी में सबकी भलाई है,इंसानियत की भलाई है.

अल्पसंख्यक बहुल सीमांचल के जिला कटिहार में बाटा चौक स्थित जामा मस्जिद से लगातार इमाम के द्वारा अल्पसंख्यकों को जागरूक करने के लिए इस तरह की अपील की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.