Breaking NewsRAJASTHAN

BreakingNews: इरफान खान की मां सईदा बेगम का जयपुर में नि’धन, अंतिम संस्‍कार में शामिल नहीं हो पाए अभिनेता…

वास पर अंतिम सांस ली।…। Saida Begum passed away. फिल्म अभिनेता इरफान खान की मां सईदा बेगम का शनिवार को जयपुर में नि’धन हो गया। वह 82 साल की थीं। टोंक के नवाब खानदान से संबंध रखने वालीं सईदा बेगम की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी। उन्होंने जयपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। सईदा बेगम का शनिवार शाम को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। मां के अंतिम संस्कार के इरफान खान लॉकडाउन के कारण शामिल नहीं हो सके। उनके बड़ी भाई ने ही सभी तरह की रश्में अदा की। परिजनों ने बताया कि इरफान खान की माता पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। इरफान खान के माता-पिता टोंक के रहने वाले थे। इरफान का बचपन भी टोंक में ही बीता है। इस समय इरफान भी बीमारी की हालत से गुजर रहे हैं। उनके लिए ये बेहद दुखद है।

उल्लेखनीय है कि अभिनेता इरफान खान भी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। साल 2017 जून में इरफान काम बीच में ही छोड़कर इलाज कराने के लिए विदेश चले गए थे। इरफान ने सोशल मीडिया के माध्यम से बीमारी की जानकारी दी थी। वह सोशल मीडिया पर ही अपनी तबीयत से जुड़े अपडेट फैंस को देते रहते हैं। पिछले साल विदेश से घर लौटने के बाद उन्होंने अपनी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग पूरी की थी।

अभिनेता इरफान खान ने अपनी अभिनय प्रतिभा के बल पर हर वर्ग के दर्शकों प्रभावित किया है। शायद इसी लिए इरफान को अब पद्मश्री पुरस्कार समेत कई अवार्ड मिल चुके हैं। अभिनेता इरफान ने अब तक बॉलीवुड में फिल्मों में विलेन, सहायक अभिनेता, पैरेलल हीरो के रोल प्ले किए हैं। अभी हाल ही में बीते साल उनकी फिल्म जज्बा रिलीज हुई। इस फिल्म में इनके साथ अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने काम किया है।

अभिनेता इरफान की फिल्म लाइफ ऑफ पाई और पान सिंह तोमर उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। वहीं नेमसेक और ए माइटी हार्ट जैसी फिल्मों में उनका रोल गंभरी है तो साढ़े सात फेरे और सनडे जैसी फिल्मों में उनका कॉमेडी भरा रोल है। इरफान को बचपन से ही अभिनय का शौक रहा है। उन्हें सिर्फ फिल्मों में नहीं बल्कि सीरियल्स में भी काम किया है। चाणक्य, चंद्रकांता, स्टार बेस्ट सेलर्स जैसे धारावाहिकों में इरफान ने बेहरत अभिनय किया। यहीं से फिल्मों के रास्ते बन गए।
अभिनेता इरफान खान पत्नी सुतपा सिकंदर के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। आज उन्हें दो बेटे बाबिल और अयान हैं। खुद इरफान का कहना है कि उन्हें कई ऐसे किरदार किए जो उन्हें पी गए। जिनका उन पर हक हो चला। अभिनेता इरफान खान ने एक नेशनल और तीन फिल्मफेयर अवार्ड जीते हैं। इसके अलावा उन्हें 2011 को पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा गया है। इरफान ने फिल्म लंचबॉक्स, गुंडे, हैदर, पीकू और जुरासिक वर्ल्ड में भी बेहतर अभिनय किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.