पूरे भारत में कोरोना के कहर के बीच एक राहत देने वाली खबर है. कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन का असर दिखने लगा है. एक आंकड़े के मुताबिक 24 घंटे में सिर्फ 6 फीसदी नए मामले सामने आए हैं.
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे के बीच यानी 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 6 फीसदी नए मामले सामने आए. जब से भारत में कोरोना वायरस के मामले रोजाना 100 से ज्यादा सामने आ रहे हैं, तब से लेकर अब तक का यह सबसे कम आंकड़ा है.
भारत में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के साथ ही मोदी सरकार ने लॉकडाउन में ढील देने की भी शुरुआत कर दी है. गृह मंत्रालय की अधिकारी पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है, लेकिन शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे. शहरी क्षेत्रों में सभी एकल दुकानों, आस-पड़ोस की दुकानों और आवासीय परिसरों में स्थित दुकानों को खोलने की अनुमति है, लेकिन बाजारों और शॉपिंग मॉल में स्थित दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं है. हालांकि शराब की बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी.



Leave a Reply