BIHARBreaking NewsSHEOHARSTATE

कोरोना के द’हशत के बीच क्वारंटाइन सेन्टर में गूंजी किलकारी, महिला ने बच्ची को दिया जन्म…

दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस का द’हशत कायम है. इससे वायरस से संक्रमित हुए लोगों का इलाज आइसोलेशन वार्ड में किया जाता है. वहीँ संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आये लोगों को क्वारंटाइन सेन्टर में रखा जाता है.

हालाँकि कब कौन और कहाँ इस वायरस की चपे’ट में आ जाये यह कहना मुश्किल है. बिहार के शिवहर में कोरोना के द’हशत के एक ख़ुशी की खबर आई है. नगर के नवाब हाई स्कूल स्थित क्वारंटाइन सेन्टर में रह रही एक महिला ने देर रात को एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है.

महिला बीते 2 दिनों से क्वारंटाइन सेन्टर में रह रही थी. इसी दौरान महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. इसकी जानकारी मिलते ही जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने नवाब हाई स्कूल में बने क्वारंटाइन सेंटर में पहुंचकर महिला और बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.

जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया है कि महिला और बच्ची को सारी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है. उसकी डॉक्टरों के निगरानी में देखभाल की जा रही है. बताते चलें कि कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने के कारण महिला को बीते 2 दिनों से नवाब हाई स्कूल क्वारंटाइन सेन्टर में रखा गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.