Breaking NewsUTTAR PRADESH

लॉकडाउन में दुकान का शटर बंद कर छान रहा था समोसा, घरों में करनी थी सप्लाई…

लखनऊ के सरोजीनगर में एक मिठाई की दुकान पर शटर बंद कर के भीतर समोसे और मिठाइयां बनाई जा रही थीं। चोरी छिपे इनको बेचा जा रहा था। शिकायत मिलने पर तहसीलदार ने दुकानदार को रंगे हाथ पकड़ा। उसको पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि समोसे की घरों में सप्लाई करनी थी। 

सरोजनीनगर तहसील परिसर से कुछ ही दूरी पर स्थित सैनिक हाउसिंग सोसाइटी कॉलोनी है। इस कालोनी सटे एक मकान में हरदोई निवासी शिवकुमार परिवार सहित किराए पर रहा है। साथ ही मकान के भूतल पर शिव कुमार मिष्ठान भंडार नाम से मिठाई, समोसे और चाट की दुकान भी चलाता है। लॉकडाउन में सभी होटल, रेस्टोरेंट का संचालन बंद है। बावजूद इसके शिवकुमार दुकान का शटर गिराकर उसके अंदर समोसा व मिठाई बनाकर चोरी छुपे बिक्री कर रहा थाI शुक्रवार शाम इसकी जानकारी किसी ने तहसीलदार उमेश कुमार सिंह को दी। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जब दुकान का शटर उठवाया तो वहां पर समोसा व मिठाई बनती मिलीI तहसीलदार उमेश कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी शिवकुमार के खिलाफ लॉक डाउन के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.