BIHARBreaking NewsSTATE

Breaking: बिहार में मिले 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज, संख्या हुई 238…

बड़ी खबर है पटना से जहां आज कोरोना पॉजिटिव का दूसरा अपडेट जारी हुआ है। दूसरी लिस्ट में बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 238 पहली सूची में 5 पॉजिटिव मरीज मिले थे।

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी किए गए दूसरे अपडेट में 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. जिसमें बिहार के कैमूर जिले से पांच बक्सर से चार और पटना से एक शख्स संक्रमित पाया गया है.



कैमूर में जिन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है वे सभी लोग पुलिस लाइन इलाके के हैं. जिसमें 3 पुरुष क्रमशः 34, 48 और 46 साल के शामिल है. जबकि 1 महिला 28 साल की संक्रमित हैं. जबकि कैमूर के ही चैनपुर इलाके में 42 साल के युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है.

वहीं बिहार के बक्सर जिले में न्यू बक्सर इलाके से 4 लोग संक्रमित पाए गए हैं. जिसमें 3 पुरुष क्रमशः 31 साल 35 साल और 50 साल के शामिल हैं. जबकि एक 15 साल की युवती भी संक्रमित हुई है. वही पटना जिले में 35 साल के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है. जो सबसे बड़े हॉटस्पॉट खाजपुरा इलाके का है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.