Breaking NewsDELHINational

एंबुलेंस नहीं मिलने पर पुलिसवाले ने पहुंचाया अस्पताल, अस्पताल पहुंचाने वाले कॉन्स्टेबल के नाम पर महिला ने अपने बच्चे का नाम रखा…

दिल्ली की एक महिला ने अपने बच्चे का नाम उस पुलिस कॉन्स्टेबल के नाम पर रखा है जिसने उन्हें डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचाया. कॉन्स्टेबल का नाम दयावीर सिंह है. मामला नार्थ-वेस्ट दिल्ली के अशोक विहार का है.एनबीटी की खबर के मुताबिक, 28 साल की अनूपा को 23 अप्रैल की सुबह लेबर पेन शुरू हो गया. परिवारवालों ने एंबुलेंस को कॉल किया. पर कई बार कॉल करने के बाद सहायता नहीं मिली. फिर पड़ोस में रह रहे एक व्यक्ति ने SHO आरती शर्मा और बीट कॉन्स्टेबल दयावीर को फोन किया. उनसे मदद मांगी. आदेश मिलते ही दयावीर गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे. उन्होंने देखा की अनूपा की सास रो रही है. क्योंकि उन्हें लग रहा था कि अब उनकी कोई मदद नहीं कर पाएगा. लेकिन दयावीर फौरन अनूपा को लेकर अस्पताल पहुंचे. हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया.दयावीर के मुताबिक, जिन लोगों ने सुबह फोन करके मदद मांगी थी, उन्होंने ही बताया कि अनूपा ने अपने बेटे का नाम दयावीर रखा है.

ये जानने के बाद मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं. वहीं अनूपा की सास का कहना है कि अगर दयावीर समय पर न आते, तो मां-बच्चे दोनों की जान पर बात बन आती. दयावीर ने जान बचाई है, इसलिए बच्चे का नाम दयावीर रखा जाएगा. वहीं, अनूपा का कहना है कि अगर बेटी हुई होती, तो उसका नाम SHO आरती के नाम पर रखते. 24 अप्रैल को भी दयावीर ने अनूपा को अस्पताल से घर भी छोड़ा.ऐसा ही एक मामला यूपी के बरेली से सुनने को मिला था. तमन्ना अली खान प्रेगनेंट थीं. उनके पति लॉकडाउन के चलते  नोएडा में फंस गए थे. तब पुलिस ने तमन्ना को अस्पताल पहुंचाया था. नोएडा में फंसे पति को नोएडा पुलिस के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बरेली पहुंचने में मदद की थी. तमन्ना ने बेटे को जन्म दिया. उन्होंने पुलिस अधिकारी के नाम पर बेटे का नाम रणविजय खान रख दिया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.