BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

सीतामढ़ी: हसंते-हसंते DM साहिबा ने करवाई स्क्रीनिंग, आयी ये रिपोर्ट…

SITAMARHI : कोरोना का खौ’फ सर चढ़ कर बोल रहा है। बिहार में कोरोना का खौ’फ बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन कोरोना स्क्रीनिंग के दौरान विरोध की खबरें लगातार आ रही हैं। लेकिन जांच से पीछा छुड़ा कर कोरोना के खिलाफ जंग नहीं जीता जा सकता। सीतामढ़ी की डीएम ने इसका उदाहरण पेश किया। डीएम साहिबा भी स्क्रीनिंग की जद में आ गयी। डीएम साहिबा जब मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी बार्डर पर जांच के लिए पहुंची तो उनकी भी स्क्रीनिंग की गयी। हसंते-हंसते डीएम साहिबा ने स्क्रीनिंग करवायी।

सीतामढ़ी की डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा जब मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी बॉर्डर पर पहुची तो डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा की भी स्क्रीनिंग की गई सीतामढ़ी डीएम-एसपी अनिल कुमार के साथ बॉर्डर का जायजा लेने पहुंची थी। जहां डीएम ने विशेष दिशा-निर्देश मौजूद अधिकारियों को दिया। बगैर पास के किसी भी वाहन को सीतामढ़ी सीमा में प्रवेश नहीं देने का निर्देश उन्होनें अधिकारियों को दिया।

डीएम अभिलाषा शर्मा ने विशेष निर्देश देते हुए सख्ती से सभी नियमों का पालन कराने की बात कही। इस दौरान जब सीतामढ़ी डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा पहुंची तो उनकी स्क्रीनिंग की गई। वहां पर मौजूद अधिकारी ने डीएम का स्क्रीनिंग किया हालांकि डीएम में कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाए गए। मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी सीमा पर तैनात अधिकारी वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। डीएम साहिबा ने भी कर्तव्यों का पालन करते हुए खुद की स्क्रीनिंग करवायी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.