BIHARBreaking NewsSTATE

CM नीतीश ने दिए निर्देश- बाहर से आए मजदूरों को भी मिले रोजगार, कांटेक्ट ट्रेसिंग पर दें जोर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन शुरू करने और कोरोना संक्रमण से उत्पन्न वर्तमान स्थिति पर गहन समीक्षा की और कई निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि पॉजिटिव मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि का कारण संक्रमित व्यक्ति की चेन है, इसलिए पूर्ण और सटीक कांटेक्ट ट्रेसिंग करें और तुरंत उसकी जांच कराएं. सीएम नीतीश ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बाहर से आए मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराएं.

नए जॉब कार्ड बनवाए जाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनके पास जॉब कार्ड नहीं है उनका भी जॉब कार्ड बनाकर रोजगार उपलब्ध कराए जाएं. ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के कार्यों को बढ़ावा दिया जाए ताकि लॉकडाउन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया जा सके.
विज्ञापन

बाहर से आए लोगों को भी काम

ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री को बताया कि बाहर से आए लोगों की क्वारंटाइन अवधि पूर्ण होने के बाद जिन्होंने कार्य करने की इच्छा जताई है, उन्हें भी कार्य दिया जा रहा है. साथ ही जो बाहर से आए हैं और जिनका जॉब कार्ड नहीं है उन्हें भी जॉब कार्ड उपलब्ध कराकर काम दिया जा रहा है.

मजदूरों की संख्या में इजाफा

उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को 7294 ग्राम पंचायतों में काम शुरू हुआ था जिनकी संख्या बढ़कर 7761 पंचायत हो गई है. 20 अप्रैल को 3 लाख 757 कार्य प्रारंभ किए गए थे जो आज बढ़कर 3 लाख 40 हजार 339 हो गए हैं.  इस में कार्य करने वाले मजदूरों की संख्या जो 20 अप्रैल को 3 लाख 30 हजार 348 थी वह बढ़कर 5 लाख 14 हजार 165 हो गई है.
विज्ञापन

जून तक पूरे होंगे 1200 काम

वहीं, लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने बताया कि पहले से कुल 1783 काम स्वीकृत किए गए थे जिसमें से लॉकडाउन के पूर्व 1400 काम शुरू किए गए.  20 अप्रैल से 231 नए काम शुरू किए गए हैं. 1783 कार्यों में से 1200 काम 15 जून तक पूर्ण हो जाएंगे. कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग कराया जा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.