BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में कोरोना की आंधी: 9 और नए कोरोना मरीज मिलें, संख्या पहुंची 223, मचा ह’ड़कंप…

बिहार में कोरोना मरीजों कि संख्या इन दिनों तेजी से बढ़ी है जैसे बाढ़ आ गया हो. बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना के 9 और पॉजिटिव मरीज मिले हैं. ये सभी मरीज मुंगेर जिले के रहने वाले हैं. ये सभी पहले से कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं.

मुंगेर से मिले सभी 9 नए मामले में 6 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं. जिसमें 25 साल,52 साल और 55 साल की महिलाएं शामिल हैं. इसके आलावा 2 साल,42 साल ,57 साल,60 साल ,62 साल और 76 साल के पुरुष मरीज शामिल हैं.

पटना में बैंक ऑफ बड़ौदा के एक कर्मी की रिपोट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. बताया जा रहा है कि यह मरीज 44 साल का है और पटना के पटेल नगर इलाके में रहा था.

राजधानी के दो नए इलाकों से मरीज मिलने के बाद लोगों में डर का माहौल है. इससे पहले पटना में आज सुबह 24 मामले थे, लेकिन दो नए मामले शाम में सामने आने के बाद आंकड़ा 26 पहुंच चुका है. पटना में 5 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. यानी कि अभी भी 21 केस एक्टिव हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.