Breaking News

BJP नेता की कोरोना पॉजिटव बहू ने दी जन्‍मदिन की दावत, पार्टी में आए सभी 25 लोगों पर FIR दर्ज

कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण पर काबू पाने के मकसद से पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown) चल रहा है. वहीं, सरकार ने अतिसंवेदनशील स्‍थानों को हॉटस्पॉट (Hotspot) घोषित कर लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी है. इन्‍हीं हॉटस्‍पॉट में एक बहराच का गुलामअलीपुरा (Gulamalipura) इलाका भी है.

बीते दिन, गुमामअलीपुरा इलाके में रहने वाले बीजेपी के नेता ने तमाम बंदिशों को ताक में रखकर न केवल अपने घर में जन्‍मदिन की दावत का आयोजन किया, बल्कि दिल्‍ली से आई अपनी बहू को इस पार्टी में आने की इजाजत दी. अब बीजेपी नेता की बहू को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. वहीं, बीजेपी नेता के कोरोना पॉजिटव होने और घर में जन्‍मदिन की दावत का आयोजन होन की बात का खुलाया होने के बाद स्‍थानीय प्रशासन की सांसे फूल गई हैं.

आनन फानन, जिला प्रशासन, स्‍थानीय पुलिस और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम ने जन्‍मदिन की दावत में शरीक होने वाले सभी लोगों को पहचान कर उन्‍हें क्‍वारंटाइन सेंटर भेज दिया है. अब दावत में शामिल होने वाले सभी 25 लोगों को अगले 14 दिनों तक स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की देखरेख में क्‍वारंटाइन रहना पड़ेगा. उधर, पुलिस ने लॉकडाउन के बीच पार्टी आयोजित करने और संक्रमण फैलाने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.
विज्ञापन

इस एफआईआर में पुलिस ने महामारी अधिनियम व लॉकडाउन उल्लंघन के तहत कोरोना पॉजिटव महिला सभी सभी 25 लोगों को आरोपी बनाया है. उल्‍लेखनीय है कि बीजेपी नेता की बहू कुछ दिन पहले दिल्ली से अपना इलाज कराकर लौटी थी. संदिग्ध होने की वजह से उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव मिली हैं.

वहीं, इस मामले में पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि हनुमानपुरी कॉलोनी में पॉजिटिव महिला के द्वारा गैर जनपद यात्रा करने और बिना अनुमति के पार्टी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. जिसमें कोरोना पीडि़त महिला सहित अन्य 25 लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम व लॉकडाउन उल्लंघन की धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.