Breaking News

गया में PM नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली, लोगों से की NDA कैंडिडेट जीतनराम मांझी को जिताने की अपील

गया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के गया में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने पूर्व सीएम और एनडीए प्रत्याशी जीतनराम मांझी के लिए वोट मांगा. पीएम ने अपने 10 सालों की उपलब्धियां और आने वाले 5 वर्षों प्लानिंग को लेकर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं को आड़े हाथों लिया.

आपको बताएं कि गया लोकसभा सीट से जीतनराम मांझी चौथी बार भाग्य आजमा रहे हैं. तीनों बार उनको शिकस्त मिली है. पहली बार 1991 में उनको कुमार सर्वजीत के पिता के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इस भी कुमार सर्वजीत आरजेडी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं. 2019 में मांझी महागठबंधन में थे, तब पीएम मोदी ने उनके खिलाफ रैली की थी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.