Breaking News

बुलेट प्रूफ कार और पुलिस का काफिला, घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद पहली बार बाहर निकले सलमान खान

मुंबईः हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर (गैलेक्सी अपार्टमेंट) के बाहर फायरिंग की खबर सामने आई थी, जिसके बाद भाईजान के फैंस के बीच सनसनी मची हुई थी. घटना के बाद से ही सलमान खान के फैंस में टेंशन थी. इस हमने की जिम्मेदारी बाद में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है. अनमोल बिश्नोई का कहना है कि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग सिर्फ एक ट्रेलर है. इसके साथ ही गैंगस्टर के भाई का कहना है कि ये सलमान खान के लिए वॉर्निंग है. गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग बाद दो शूटर्स को गिरफ्तार भी किया गया है. इस पूरे घटनाक्रम के बाद सलमान खान को पहली बार घर के बाहर देखा गया. भाईजान पूरी सिक्योरिटी के साथ घर के बाहर निकले.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान अपनी बुलेटप्रूफ कार में पूरी सिक्योरिटी के साथ अपने घर के बाहर निकलते देखे जा सकते हैं. उनकी कार के साथ आगे-पीछे गाड़ियों का काफिला है और पुलिसकर्मी भी साथ दिखाई दिए. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने सलमान खान का घर से बाहर निकलने का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें सलमान खान अपने बॉडीगार्ड्स और सिक्योरिटी के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं.

उनकी गाड़ी के आगे-पीछे गाड़ियों का काफिला भी देखा जा सकता है और घर के आस-पास पुलिसबल की भी तैनाती है. हालांकि, सलमान खान की कार का शीशा काला था, जिसके चलते भाईजान की झलक नहीं दिखाई दी. काफिले में सलमान खान की गाड़ी जहां बीच में थी, वहीं आगे-पीछे पुलिस और सिक्योरिटी की गाड़ियां थीं. सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग का मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते क्राइम ब्रांच भी एक्शन मोड में है.

बता दें, रविवार की सुबह 5 बजे 2 हमलाबरों ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी. तभी से सलमान खान अपने घर पर थे. पुलिस ने हमले के कुछ घंटे बाद ही हमले में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली थी और फिर एक आरोपी की पहचान भी कर ली. अब तक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. जिनमें से एक का नाम विशाल उर्फ कालू बताया जा रहा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, विशाल रोहित गोदारा नाम के गैंस्टर के लिए काम करता है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.