Breaking News

पूर्णिया में लालू-तेजस्वी पर पीएम मोदी का बड़ा हमला,  बिहार में जंगलराज और भ्रष्टाचार का दूसरा नाम RJD

पूर्णिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्णिया में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने जेडीयू कैंडिडेट संतोष कुशवाहा के लिए वोट मांगा. शहर के रंगभूमि मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ सनातन और राम मंदिर का विरोध करने वाला घमंडिया गठबंधन है, दूसरी तरफ भारत के गौरव को आगे बढ़ाने वाला एनडीए है. लिहाजा आपको तय करना है कि 26 अप्रैल को किसके लिए वोट करना है. पीएम ने कहा कि जो लोग राजनीतिक फायदे के लिए CAA का विरोध कर रहे हैं, वो भी एक बात जान लें कि ये मोदी है, ये न डरने वाला है और न ही झुकने वाला है

पीएम मोदी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन वाले कहते हैं कि 400 पार क्यों? देश की जनता ने तय किया है, 400 पार! क्योंकि देश की जनता 2047 में हिंदुस्तान को विकसित देखना चाहती है. ये चुनाव NDA को जिताने का भी है, ये चुनाव देश में तबाही करने की आदत रखने वालों को सजा देने का भी है

पीएम मोदी ने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर बिना नाम लिए जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा, “बिहार में जंगलराज और भ्रष्टाचार का दूसरा नाम RJD है. बिहार की बर्बादी की सबसे बड़ी गुनाहगार RJD है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.