Breaking News

गया में बोले PM मोदी,  ये चुनाव विकसित भारत और विकसित बिहार के गौरव का चुनाव है

गया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने लोगों से जीतनराम मांझी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि ये चुनाव विकसित भारत और विकसित बिहार के गौरव का चुनाव है. उनके साथ मंच पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, अश्विनी चौबे और पशुपति पारस भी मौजूद थे. हालांकि इस रैली में सीएम नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए.

प्रधानमंत्री ने मगही भाषा में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए गया जी और गौतम बुद्ध को नमन किया. पीएम ने कहा कि सदियों बाद भारत और बिहार उस प्राचीन गौरव को लौटाने के लिए आगे बढ़ रहा है. ये चुनाव विकसित भारत और विकसित बिहार के गौरव का चुनाव है. लोगों का उत्साह बता रहा है कि फिर एक बार ‘400 पार’.

पीएम मोदी ने कहा कि देश के संविधान ने मोदी को ये हक दिया कि आज वह प्रधानमंत्री के पद पर है. राजेंद्र प्रसाद और भीम राव अंबेडकर के कारण संविधान ने हमारे जैसे लोगों को अधिकार दिया कि गरीब और पिछड़े परिवार का बेटा भी इस पद पर बैठा है

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा है. उन्होंने कहा कि 3 करोड़ गरीबों के लिए पक्के मकान बनेंगे. अगले 5 सालों तक मुफ्त राशन मिलगें. 70 साल से ऊपर के बुजुर्ग का फ्री में इलाज मिलेगा. किसान सम्मान निधि भी आगे मिलती रहेगी, ये मोदी की गारंटी है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.