Breaking News

डॉ0 भीमराव अंबेदकर दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए पूरा जीवन संघर्षत रहें- उमेश सिंह कुशवाहा

पटना: रविवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में ‘भारत रत्न’ डॉ0 भीमराव अंबेदकर की जयंती के अवसर पर पार्टी के नेताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। उक्त मौके पर जद(यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि ‘भारत रत्न’ डॉ0 भीमराव अंबेदकर दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्षत रहें।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि वे सच्चे मायनों में शोषितों व वंचितों के मसीहा थे। समाज से भेदभाव को खत्म करने में डॉ0 अंबेदकर की अहम भूमिका रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ0 अंबेदकर के विचारों का अनुसरण करने और बेहतर समाज के निर्माण के लिए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से माननीय विधानपार्षद श्री सजंय कुमार सिंह उर्फ “गांधी जी”, माननीय विधानपार्षद सह पार्टी के कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ, माननीय विधानपार्षद सह पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रविंद्र प्रसाद सिंह, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, प्रदेश महासचिव , अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ भारती मेहता, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा, प्रदेश प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द निषाद, वासुदेव कुशवाहा, रणविजय कुमार, श्रीमती पल्लवी पटेल, शिवशंकर निषाद , राहुल खंडेलवाल, अजित पटेल, पंकज सिंह, श्रीमती किरण रंजन, श्रीमती विनीत स्टेफी पासवान, रामेश्वर रजक, श्रीमती मधु कुमारी, नागमणि कुशवाहा, श्री हरिओम कुशवाहा सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.