Breaking News

राजद की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा- पापा की अभी तबीयत खराब है,

पटना: बिहार की सारण लोकसभा सीट से राजद की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने सोमवार को विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा कि पापा (लालू प्रसाद) की अभी तबीयत खराब है, पहले उनके बेटा-बेटी से लड़ लें.  उन्होंने पटना से अपने क्षेत्र में प्रचार के लिए निकलने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि लालू प्रसाद के नाम से ही वे लोग थरथर कापते हैं. यदि लालू प्रसाद एक दिन निकल गए तो सबका डब्बा गुल हो जाएगा. उनलोगों को बस मौका चाहिए हम लोगों पर बोलने का और वो लोग उसी की तलाश में रहते हैं. 

रोहिणी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी हम लोगों से तो लड़ने की ताकत नहीं है उन लोगों में, पापा से क्या ही लड़ेंगे वो लोग. पापा मैदान में आ गए तो इन लोगों की बोलती बंद हो जाएगी. उन्होंने जनता के मूड को बदलाव का मूड बताते हुए कहा कि उन लोगों ने इतना झांसा दिया है कि जनता बदलाव के मूड में है. रोहिणी सारण से चुनाव मैदान में उतरी हैं. इनका मुख्य मुकाबला भाजपा के राजीव प्रताप रूढ़ी से है.

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, “काफी घबराहट है, ये(भाजपा) 400 पार की बात घबराहट में कर रहे हैं.इनके नेता खुले में बोल रहे हैं कि हम संविधान को बदल देंगे. ये बाबसाहेब अंबेडकर के द्वारा बनाया गया संविधान है. जो भी संविधान को बदलने की कोशिश करेगा देश की दलित, पिछड़े और गरीब जनता इनकी आंख निकाल लेगी. देश की जनता माफ नहीं करेगी.ये तानाशाही लाना चाहते हैं, संविधान को बदलने का मतलब है लोकतंत्र को बदलना.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.