Breaking NewsJHARKHAND

इलाज कराने आया था पथरी का, अस्पताल से कोरोना लेकर लौटा

कोरोना ने पूरी दुनिया में त्रा’हिमाम म’चा रखा है। अब तो आलम यह है कि सामान्य बीमा’री से पी’ड़ित मरी’जों को इलाज कराने में परे’शानी हो रही है। इसके पीछे वजह यह है कि वे अस्पातल तो जा रहे है किसी और बीमा’री का इलाज कराने, लेकिन अस्पताल से कोरोना लेकर वापस आ रहे है।

एक ऐसा ही मा’मला झारखंड से सामने आया है। जहां पथरी का इलाज कराने गये शख्स को कोरोना ने अपनी चपे’ट में ले लिया।

दरअसल झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को रिम्स में कुल 270 मरीजों की रिपोर्ट आई। इनमें चार रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीन मरीज रांची के हिंदपीढ़ी के हैं जबकि एक गढ़वा का है। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्र’मितों की संख्या 50 हो गई है। वहीं कोरोना से चार लोगों की मौ’त भी हो चुकी है। इनमें 29 यानी 58 फीसदी मरीज रांची के हैं, जिनमें 28 मरीज सिर्फ हिंदपीढ़ी के हैं।

इलाज के बाद गया था हिंदपीढ़ी

बताया जा रहा है कि गढ़वा का 49 वर्षीय जो मरीज संक्रमित पाया गया, वह यहां पथरी का इलाज कराने आया था। वह रांची के जोड़ा तालाब के पास लेक व्यू अस्पताल में 31 मार्च को भर्ती हुआ। उसे रिटायर्ड डीडीसी के बगल का बेड मिला। पथरी के ऑपरेशन के बाद छह अप्रैल को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद वह किसी से मिलने हिंदपीढ़ी भी गया।

अस्पताल में मिला था कोरोना संक्रमित डीडीसी के बगल का बेड
हिंदपीढ़ी के बाद वह अपने घर गढ़वा चला गया। इसी बीच डीडीसी कॉ एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। वहां रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिटायर्ड डीडीसी की मौत के बाद रांची जिला प्रशासन ने 31 मार्च से 15 अप्रैल तक लेक व्यू अस्पताल में भर्ती मरीजों के सैंपल लिए गए। इसमें गढवा के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.